NEET UG Counselling 2025 Round 1 Provisional Seat Allotment Result OUT: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक स्तर की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर से अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पहले राउंड में कुल 26,608 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं।
NEET यूजी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
NEET UG Counselling 2025 Round 1 Provisional Seat Allotment Result How to Check know Step by Step
जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UG Medical पर क्लिक करें।
- Current Events टैब देखें पर क्लिक करें।
- रिजल्ट देखें, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।
अगर कोई गड़बड़ी (Discrepancies) लगे तो क्या करें?
अनंतिम परिणाम में किसी भी गड़बड़ी की सूचना 13 अगस्त, 2025 को सुबह 11:00 बजे से पहले ईमेल के माध्यम से डीजीएचएस के एमसीसी को दी जानी चाहिए। इस समय सीमा के बाद, अनंतिम परिणाम को अंतिम माना जाएगा और इसमें कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में, अंतिम परिणाम 14 या 15 अगस्त, 2025 को जारी होने की उम्मीद है।
NEET 2025 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां
काउंसलिंग के लिए किन दस्तावेजों की है जरूरत
नीट काउंसलिंग के लिए, उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड या रैंक लेटर, कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, और कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों को आठ पासपोर्ट आकार के फोटो और एमसीसी से अनंतिम आवंटन पत्र लाना होगा। इसके अतिरिक्त, आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को अपना जाति प्रमाण पत्र साथ लाना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को एक वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
