NEET UG 2026 Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक पर NTA ने दी सफाई, डायरेक्टर ने बताया कब आएगा नया शेड्यूल

NEET UG 2026 Paper Leak News: नीट यूजी पेपर लीक की पुष्टि के बाद पूरे देश में हलचल है, परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस पर NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा है कि क्वेश्चन पेपर बेचने और स्टूडेंट्स को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

NEET UG 2026 Paper Leak News: NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा, “मैं आपके प्लेटफॉर्म के जरिए आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम ऐसी कोई भी शरारत करने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। जहां भी हमें रिपोर्ट मिलेगी कि कोई क्वेश्चन पेपर बेच रहा है या स्टूडेंट्स को गुमराह कर रहा है, हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। एग्जाम से पहले भी ऐसे कई केस आए हैं जहां लोग पेपर देने के नाम पर OTP मांग रहे थे और बैंक अकाउंट खाली कर रहे थे। हमने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है, और हमारी पॉलिसी साफ है कि हम एग्जाम प्रोसेस में कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।”

neet exam paper leak

NEET UG 2026 Paper Leak

कब हुई थी परीक्षा?

NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह कहते हैं, “3 मई को हुए पेपर के चार कोड वर्जन थे। कोई भी पेपर मार्केट में नहीं मिला, और कोई लीक भी साबित नहीं हुआ है। जो PDF सर्कुलेट हुआ, उसमें कई सवाल थे, और उनमें से कुछ एग्जाम पेपर के सवालों जैसे ही लग रहे थे। इसलिए, मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरा पेपर लीक हो गया था। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि अगर एक भी सवाल हमारे क्वेश्चन पेपर से मैच करता है, तो यह हमारे जीरो टॉलरेंस और जीरो एरर के कमिटमेंट का उल्लंघन है, और हमारे पूरे प्रोसेस से कॉम्प्रोमाइज होता है। हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे और उसी के अनुसार एक्शन लेंगे।”

End of Feed