NEET UG 2026: अगर आप तेलंगाना राज्य में NEET UG Exam के स्टूडेंट हैं, तो खबर पूरी पढ़ें। यहां कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (KNRUHS)ने NEET UG 2026 पास उम्मीदवारों के लिए MBBS और BDS कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह रजिस्ट्रेशन Competent Authority Quota के तहत सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होगा। आपको महत्वपूर्ण तारीखों को याद रखना जरूरी होगा जैसे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 अगस्त 2026 सुबह 6:00 बजे शुरू हो जाएगी, और 12 अगस्त 2026 शाम 6:00 बजे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
तेलंगाना में MBBS-BDS एडमिशन के लिए 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
ध्यान रहे, उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन वही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्होंने NEET UG 2026 में निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। जो तेलंगाना के Competent Authority Quota के लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। और, विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश नियमों का पालन करते हों।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी हुआ UPSSSC 2026 एग्जाम का पूरा कैलेंडर, देखें अगस्त से दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं की तारीख
आवेदन से पहले NEET UG 2026 कटऑफ जान लें
नोटिफिकेशन में NEET UG 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर भी दिया गया है:
| श्रेणी | पर्सेंटाइल | कटऑफ स्कोर |
| General / EWS | 50वां पर्सेंटाइल | 213 |
| General/EWS-PwD | 45वां पर्सेंटाइल | 194 |
| SC / ST / OBC और PwD (SC/ST/OBC) | 40वां पर्सेंटाइल | 177 |
विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Provisional Merit List NEET UG 2026 रैंक और अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर तैयार की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन उम्मीदवार को सीट मिलने के बाद संबंधित कॉलेज में प्रवेश के समय किया जाएगा।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आवेदन शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें।
- आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
तेलंगाना में MBBS और BDS में दाखिला लेने के इच्छुक NEET UG 2026 पास उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 12 अगस्त 2026 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती के लिए रहें तैयारी, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन जल्द
