LIVE

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: 30 लाख रुपये में बिका था नीट परीक्षा का पेपर, जानें एग्जाम से जुड़ा अपडेट

NTA NEET UG 2026 Cancelled News Updates, NTA UG Exam CBI to Investigate Paper Leak and Malpractices Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कहा है कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। सरकार और जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।
NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: 30 लाख रुपये में बिका था नीट परीक्षा का पेपर, जानें एग्जाम से जुड़ा अपडेट
NEET UG 2026 Cancelled News, NTA Neet UG Exam CBI to Investigate Paper Leak and Malpractices Live Updates: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई है। एजेंसी ने यह फैसला सरकार और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर लिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाया गया। NTA ने कहा है कि छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

NEET UG Cancelled 2026: कब होगी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा? जानें NTA ने री एग्जाम पर क्या कहा

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा से जुड़ी कुछ अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी शिकायतों की जांच चल रही थी। कई राज्यों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच एजेंसियों ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ अहम तथ्य साझा किए, जिसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द, अब छात्रों के पास क्या ऑप्शन

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा दी थी और अब दोबारा तैयारी का दबाव बढ़ गया है। वहीं कुछ छात्रों ने परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले का समर्थन भी किया है। उनका कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा जरूरी है।

नीट यूजी एग्जाम रद्द तो अब क्या करें छात्र, एनटीए ने जारी की नई गाइडलाइन

हेल्‍पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 जारी

गौरतलब है कि NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा रद्द होने का असर पूरे मेडिकल एडमिशन शेड्यूल पर पड़ सकता है। अब सभी की नजर NTA की अगली घोषणा पर टिकी हुई है, जिसमें नई परीक्षा तिथि और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

नीट यूजी पेपर लीक पर NTA ने दी सफाई, डायरेक्टर ने बताया कब आएगा नया शेड्यूल
May 13, 2026 | 10:05 AM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates : 30 लाख रुपये में बिका था पेपर

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर अब जांच बढ़ती ही जा रही है। शुरुआत में सामने आया कि NEET का पेपर 30 लाख रुपये में खरीदा गया था और फिर इसे कई राज्यों तक पहुंचाया गया।
May 13, 2026 | 07:38 AM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: लीक के आरोपों की हो रही है जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार (12 मई, 2026) को पेपर लीक के आरोपों के बीच 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी, और सरकार ने CBI से इन "अनियमितताओं" की विस्तृत जांच करने को कहा है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राजस्थान का स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों की जांच कर रहा है।
May 13, 2026 | 06:03 AM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: री एग्जाम को लेकर क्या बोले डायरेक्टर ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को बताया कि रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा करवाने का शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम के साथ मिलकर इस (री-एग्जाम की तारीख) पर फैसला लेने की कोशिश कर रहा हूं। जब उन्होंने मुझे बताया कि आप (छात्र) यहां मौजूद हैं और मेरा इंतजार कर रहे हैं, तो मुझे लगा कि मुझे आकर आपसे बात करनी चाहिए।"
May 12, 2026 | 09:04 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: कब होगी दोबारा परीक्षा

“केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए, तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को उन तारीखों पर फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी,” NTA ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा।
May 12, 2026 | 08:23 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर कहा

, "NEET पेपर रद्द होना लाखों छात्रों के आत्मविश्वास के साथ खिलवाड़ है, उनका कॉन्फिडेंस तोड़ा जा रहा है। सबसे दुर्भाग्यवश बात यह है कि 2 साल पहले 2024 में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थी। CBI जांच हुई, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। जिससे उनका मनोबल बढ़ गया और उन्होंने ऐसा फिर से किया। लाखों बच्चों का भविष्य इससे खराब होता है... सबसे हास्यास्पद बात यह है कि इसकी जानकारी किसी एजेंसी ने नहीं दी बल्कि इसकी जानकारी सबसे पहले बच्चों ने सरकार के पास पहुंचाई... सरकार की एजेंसी को यह सबसे पहले पता चलना चाहिए... NTA का नाम 'नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी' होना चाहिए... इतनी घटिया व्यवस्था है और इसकी जांच CBI को दी गई है... जब तक उन बच्चों की MBBS की पढ़ाई पूरी होगी तब तक CBI किसी नतीजे पर आएगा। सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को इसका ऑबजर्वर बनाना चाहिए और एक निश्चित समय सीमा के अंदर जो जिम्मेदार है उसे कड़ी सजा होनी चाहिए... प्रधानमंत्री को इसमें व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहिए और उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए..."
May 12, 2026 | 07:52 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप कर र​हा पेपर लीक आरोप की जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार (12 मई, 2026) को पेपर लीक के आरोपों के बीच 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी, और सरकार ने CBI से इन "अनियमितताओं" की विस्तृत जांच करने को कहा है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राजस्थान का स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों की जांच कर रहा है।
May 12, 2026 | 07:00 PM IST

CBI ने NEET-UG 2026 परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के संबंध में एक FIR दर्ज की

May 12, 2026 | 05:44 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब देने से किया इंकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 मई को पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।
May 12, 2026 | 05:10 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: सख्त कार्रवाई के निर्देश

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने आज मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह NEET UG 2026 के प्रश्न पत्र के कथित लीक मामले में गहन जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
May 12, 2026 | 04:38 PM IST

मोशन एजुकेशन ने दी नीट परीक्षा रद्द होने पर प्रतिक्रिया

मोशन एजुकेशन के संस्थापक नितिन विजय ने इसे एक अप्रिय घटना बताया, लेकिन साथ ही परीक्षा आयोजन की जटिलताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि "20 लाख से अधिक बच्चों की पेन-पेपर परीक्षा आयोजित करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोग प्रक्रिया में शामिल होते हैं और 5000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है।" इसके साथ ही फैसला जल्दी लेने पर सरकार की तारीफ की। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि अगली परीक्षा में वही सफल होगा जो खुद को शांत और केंद्रित रखेगा।
May 12, 2026 | 04:32 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: - एलन (ALLEN) के सीईओ ने मांगी 'दोषियों के लिए सख्त सजा'

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने इस घटना पर गहरा दुख और निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि दो साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, और इसका दोबारा होना बेहद हताश करने वाला है। कुकरेजा ने जोर देकर कहा कि "हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जो भी इस गलत काम के लिए जिम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।" उन्होंने आगे कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को अब सिस्टम पर लोगों के विश्वास और साख को फिर से बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि 'हमें बस दो बातों पर ध्यान देना चाहिए: अपने बच्चों को उनकी हिम्मत वापस दिलाने में मदद करना, और यह सुनिश्चित करना कि वे एक बार फिर परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हों।'
May 12, 2026 | 04:29 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा के रद्द होने के फैसले से हलचल

नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा के रद्द होने के फैसले से सभी छात्रों में हलचल मच गई है। कुछ छात्रों इस फैसले को सही माना है तो वहीं कु छात्रों का कहना है कि पूरे देश में पेपर रद्द नहीं करना चाहिए। सबसे अलग-अलग विचार देखने को मिल रहे हैं। इस बीच पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार द्वारा उठाए गए इस कड़े कदम पर देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के दिग्गजों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्पेशलिस्ट का मानना है कि जहां यह फैसला छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी था, वहीं यह सिस्टम की खामियों को भी उजागर करता है।
May 12, 2026 | 03:54 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: छात्रों के लिए आगे की राह

दोनों ही विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय पीछे देखने का नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी का है। परीक्षा रद्द होना निश्चित रूप से छात्रों के लिए मानसिक रूप से थकाने वाला है, लेकिन साथ ही यह उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर करने का मौका भी देता है।
May 12, 2026 | 03:29 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: NEET क्यों रद्द किया गया?

NEET UG 2026 को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि सोमवार से अधिकारियों द्वारा पेपर लीक होने की नई खबरें सामने आई थीं। SOG के अधिकारियों ने सोमवार (11 मई) को दावा किया कि एक संगठित गिरोह द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये में एक सैंपल प्रश्न पत्र बेचा गया था। बताया गया है कि इस 'अनुमानित' प्रश्न पत्र के लगभग 140 प्रश्न, 3 मई 2026 (रविवार) को हुई NEET UG 2026 परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे।
May 12, 2026 | 03:13 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: कड़ी सजा की मांग

इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, जो भी इस गलत काम के लिए जिम्मेदार हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने के बारे में सोचने की भी हिम्मत न करे। NTA को पूरे सिस्टम पर लोगों के विश्वास, भरोसे और साख को फिर से बहाल करना होगा... हमें बस दो बातों पर ध्यान देना चाहिए: अपने बच्चों को फिर से हिम्मत जुटाने में मदद करना और यह पक्का करना कि वे दोबारा परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हों..." CEO नितिन कुकरेजा
May 12, 2026 | 03:13 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: बेहद निराशाजनक और हताश करने वाला

पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, ALLEN Career Institute के CEO नितिन कुकरेजा कहते हैं, "यह सचमुच दुख की बात है कि ऐसा हुआ; और यह देखते हुए कि ठीक दो साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, इसका दोबारा होना बेहद निराशाजनक और हताश करने वाला है।
May 12, 2026 | 03:12 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: सांसद राजीव शुक्ला ने बार-बार आ रही समस्याओं को लेकर NTA पर साधा निशाना

May 12, 2026 | 02:52 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: लखनऊ के छात्रों ने की Times Now नवभारत से बातचीत

नीट परीक्षा रद्द होने पर लखनऊ के छात्र बहुत निराश हैं। Times Now नवभारत से बात करते हुए छात्रों ने कहा कि बहुत मेहनत के साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा रद्द हो जाती है तो छात्रों का मनोबल भी टूट जाता है परिवार की अपेक्षाएं रहती है और अब दोबारा एग्जाम में जाना बहुत तनाव भरा है।
May 12, 2026 | 02:46 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: नीट परीक्षा रद्द से जुड़ी की हाइलाइट्स

  • NTA को NEET UG 2026 को कैंसिल करना पड़ा क्योंकि 'एग्जाम की ईमानदारी' से समझौता हुआ था।
  • NEET UG 2026 कराने का नया शेड्यूल जल्द ही बताया जाएगा।
  • भारत सरकार ने आगे इस मामले को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन को भेजने का फैसला किया है ताकि इसमें लगे आरोपों की पूरी जांच हो सके।
  • सभी कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस वापस कर दी जाएगी।
May 12, 2026 | 02:41 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: 23 लाख छात्रों को झटका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला किया है, जिनकी जानकारी अलग से दी जाएगी। इस खबर से उन 23 लाख छात्रों को झटका लगा है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।
May 12, 2026 | 02:10 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: देश के हर कोने से छात्र सड़कों से

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, "देश के हर कोने से छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। NEET की तैयारी करने वाले छात्र सड़कों पर हैं। सरकार कहां है? आज, उन लोगों का भविष्य बेच दिया गया है जिन्होंने पूरी लगन और ईमानदारी से NEET परीक्षा की तैयारी की थी। मैं मांग करता हूं कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और यह सुनिश्चित करे कि इस साज़िश में शामिल किसी भी व्यक्ति को कड़ी सजा मिले।
May 12, 2026 | 01:46 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: कब होगी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा? जानें NTA ने री एग्जाम पर क्या कहा

May 12, 2026 | 01:44 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना माथा पकड़े आए नजर, कही ये बात

NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द होने पर, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "सरकार की संवेदनशीलता देखिए: जब यह बात सामने आई कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है और 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मेल खाते हैं, तो सरकार ने तुरंत परीक्षा रद्द कर दी और CBI जांच के आदेश दिए। जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह केरल का हो या सीकर का, अब कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। और विपक्ष द्वारा दिए जा रहे बयानों के संबंध में—जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि सरकार इस मामले को दबाना चाहती है—तथ्य खुद अपनी कहानी बयां करते हैं: CBI जांच तुरंत शुरू की गई, परीक्षा बिना किसी देरी के रद्द कर दी गई, और दोबारा परीक्षा के संबंध में घोषणा बहुत जल्द होने की उम्मीद है।"
May 12, 2026 | 01:43 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: परीक्षा को बताया तमाशा

May 12, 2026 | 01:41 PM IST

NTA NEET UG Exam 2026 Cancelled Live Updates: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मेल खा रहे

May 12, 2026 | 01:17 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: हेल्पलाइन नंबर जारी

उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों पर ध्यान न दें। हेल्पलाइन: neet-ug@nta.ac.in | 011-40759000 / 011-69227700
May 12, 2026 | 01:02 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: दोबारा आएगा एडमिट कार्ड का शेड्यूल

आगे की जानकारी, जिसमें दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल शामिल है, एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।
May 12, 2026 | 01:02 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: पहले वाली फीस होगी वापस

जो फीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।
May 12, 2026 | 01:02 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: दोबारा परीक्षा के लिए नहीं लिया जाएगा शुल्क

मई 2026 के चक्र में किए गए पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र—ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
May 12, 2026 | 12:57 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: नीट यूजी एग्जाम रद्द तो अब क्या करें छात्र

NTA Guideline for NEET UG Exam : पेपर लीक को लेकर हुए विवाद के बाद नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगे क्या होगा और अब छात्र क्या करें। READ HERE FULL NEWS
May 12, 2026 | 12:52 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

May 12, 2026 | 12:50 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: बडृा बवाल, सीबीआई करेगी जांच

एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।
May 12, 2026 | 12:47 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates:व्हाट्सअप ग्रुप पर लीक हुआ पेपर

May 12, 2026 | 12:44 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: शुरू हो गया विरोध प्रदर्शन

May 12, 2026 | 12:41 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: क्या बोले अशोक गहलोत

NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है।

राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो। कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।
May 12, 2026 | 12:40 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: राजस्थान के पूर्व सीएम ने साधा निशाना

May 12, 2026 | 12:40 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: छात्रों के हित में लिया गया फैसला

यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है।
May 12, 2026 | 12:40 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: नीट यूजी परीक्षा रद्द हुई

May 12, 2026 | 12:39 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाएगा मामला

भारत सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
May 12, 2026 | 12:38 PM IST

NEET UG 2026 Cancelled Live Updates: दोबारा होगी परीक्षा, आधिकारिक बयान

"दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल, एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से आने वाले दिनों में सूचित किया जाएगा," आधिकारिक बयान में कहा गया है।