NEET SS Counselling 2026: नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया हुई शुरू, mcc.nic.in से करें रजिस्ट्रेशन पूरा

NEET SS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट एसएस परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवार mcc.nic.in से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

NEET SS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट एसएस (NEET SS Counselling 2026) पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (SS) में नीट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। अब उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना है और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

NEET SS Counselling 2026

नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया हुई शुरू (फोटो - कैनवा)

क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

बता दें की नीट एसएस काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च है। 11 मार्च से शुरू हुई चयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 मार्च है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान उम्मीदवारों अपना सिलेक्शन लॉक करने के लिए शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक का समय दिया जाएगा।

End of Feed