NEET SS 2025: स्पेशल स्ट्रे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET SS 2025 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इस राउंड में DM, MCh और DrDNB SS कोर्स में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन किया गया है।

NEET SS 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET SS 2025 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इस राउंड में DM, MCh और DrDNB SS कोर्स में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल रिजल्ट उपलब्ध है। MCC की वेबसाइट पर इस राउंड के लिए अलग से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया है।

NEET SS 2025 special stray vacancy round provisonal seat allotment result

MCC ने NEET SS 2025 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

795 सीटों का हुआ आवंटन

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कुल 795 सीटों का आवंटन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें अब आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स की जानकारी रिजल्ट में चेक करनी चाहिए।

End of Feed