NEET SS 2025: नीट एसएस के लिए आया नया अपडेट, जानें आप क्या एडिट कर सकते हैं और क्या नहीं

NEET SS 2025 Edit Window Opens: NBEMS ने NEET SS के लिए एडिट विंडो खोल दी है। जो रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करना होगा।

NEET SS 2025 Edit Window Opens: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज 28 नवंबर, 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) के लिए एडिट विंडो खोल दी है। जो पंजीकृत उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, वे अभी कर सकते हैं। उन्हें NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करना होगा।

NEET SS 2025 Application Form

NEET SS 2025 Application Form

आवेदन पत्र में बदलाव करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2025 है। ध्यान दें कि गलत इमेज को ठीक करने के लिए एडिट विंडो 12 से 14 दिसंबर, 2025 के बीच एक्टिव रहेगी। नाम, नेशनलिटी, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी को छोड़कर कोई भी जानकारी/डॉक्यूमेंट्स एडिट किए जा सकते हैं।

End of Feed