NEET 2022: एक क्लिक से जानें नीट पीजी, यूजी और एमडीस परीक्षा को लेकर क्या है लेटेस्ट स्टेटस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 16, 2022, 09:32 AM IST

NEET UG PG Latest Updates: नीट यूजी पीजी और एमडीएस परीक्षा को लेकर चल रहे लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में यहां से चेक किया जा सकता है, बता दें, किसी का रिजल्ट जारी हो चुका है तो किसी परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है। इसके अलावा आप चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो से जुड़े अपडेट्स भी देख सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीट पीजी मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो बंद होने वाली है।
  • नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • नीट एमडीएस परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया गया है, यहां से चेक करें

NEET PG 2022 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी आज, 16 नवंबर को नीट पीजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो को बंद करने वाली है। इससे पहले नीट पीजी उम्मीदवारों के पास मॉप अप राउंड के लिए अपनी च्वॉइस सबमिट करने की समय सीमा 13 नवंबर थी, जिसे अब 16 नवंबर यानी आज तक बढ़ा दिया गया है।। यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों को देखते हुए किया गया था। इच्छुक उम्मीदवारों को NEET PG Counselling 2022 Mop Up Round choice filling के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।

neet ug neet pg neet mds 2023 exam latest news

नीट पीजी, यूजी और एमडीस परीक्षा 2023: लेटेस्ट स्टेटस

केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG Counselling 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे ही अपनी च्वॉइस जमा कर सकेंगे।

End of Feed