NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, अभ्यर्थी 1 अक्टूबर 2026 से या उसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपनी आंसर-की, दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस वर्ष 30 अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा में 2.65 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अभ्यर्थियों के लिए यह जानना आवश्यक है कि स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
NEET PG Answer Key 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
नीट पीजी परीक्षा और रिजल्ट की डेट
बता दें कि NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया गया है। कुछ टेक्निकल कारणों से जयपुर के केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को किया गया है। लंबे इंतजार के बाद NBEMS द्वारा परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट 24 सितंबर को जारी कर दिया गया था। रिजल्ट जारी करने की जानकारी के साथ ही बोर्ड द्वारा आंसर की और स्कोरकार्ड जारी करने की तिथियों की भी जानकारी दी गई है। इस जानकारी के अनुसार, आज यानी 1 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 की आंसर जारी कर दी जाएगी। हालांकि बोर्ड द्वारा समय की कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan Safai Karmchari Bharti: सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 13 अक्टूबर तक मौका
आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
स्टेप 1 - NBEMS के आधिकारिक पोर्टल natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'NEET PG 2026 Answer Key / Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नया पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (क्रेडेंशियल्स) दर्ज करें।
स्टेप 4 - लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी, प्रश्न ID, सही उत्तर ID और प्राप्तांक प्रदर्शित होंगे।
स्टेप 5 - अपनी उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण सूचना: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अवधि केवल 6 महीने की है। अवधि समाप्त होने के बाद इसे ईमेल या डाक द्वारा प्राप्त करने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
MCC NEET PG 2026 काउंसलिंग एवं रजिस्ट्रेशन फीस
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और ESIC संस्थानों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी, जबकि शेष 50% राज्य कोटा सीटों का प्रबंधन संबंधित राज्य पोर्टल्स करेंगे। इस साल कुल सीटों की संख्या बढ़कर 58,000 हो गई है, जिसमें सबसे अधिक सीटें कर्नाटक राज्य में हैं।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस
| सामान्य / EWS (AIQ या सेंट्रल यूनिवर्सिटी) | 1000 रुपये |
| SC / ST / OBC / PwD श्रेणी | 500 रुपये |
| डीम्ड यूनिवर्सिटी | 5000 रुपये |
काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. NEET PG स्कोरकार्ड / रैंक कार्ड और एडमिट कार्ड
2. MBBS डिग्री / प्रोविजनल सर्टिफिकेट व सभी वर्षों की मार्कशीट
3. अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्ण होने का प्रमाण पत्र
4. मेडिकल काउंसिल (MCI/NMC) का परमानेंट या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
5. वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) और जन्म तिथि प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज फोटो, श्रेणी (Category/PwBD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
स्कोरकार्ड और आंसर की जारी करने के बाद बोर्ड द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह पोर्टल को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि उन्हें इससे संबंधित नवीनतम अपडेट मिल सके। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।
