NEET PG Admit Card 2023, NEET PG Admit Card 2023 released on nbe.edu.in: नीट पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज (NBE) ने नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
NEET PG Exam Date 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
बोर्ड की ओर से नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को किया जाएगा। एनबीई ने नीट पीजी एडमिट कार्ड पर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
How to download NEET PG Admit Card 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
NEET PG 2023: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नीट पीजी 2023 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। कई अभ्यर्थी परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस सेशन की परीक्षा के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज साफ हो जाएगा कि परीक्षा टलेगी या नहीं।
