NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET-PG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने परीक्षा शहर के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई थी। लेकिन इसी बीच कई अभ्यर्थियों ऐसे हैं, जिन्हें SMS के जरिए गलत टेस्ट सिटी अलॉट होने के मैसेज गए थे, जिससे उम्मीदवारों में परीक्षा शहर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। NBEMS ने इस पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और स्पष्ट किया कि ऐसा तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था। बोर्ड ने कहा कि विभाग ने व्यवस्था सुधारते हुए सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को सही जानकारी दे दी है।
NEET PG 2026 (Photo - AI)
सही एग्जाम सिटी की जानकारी दोबारा भेजी गई
NBEMS ने बताया कि व्यवस्था में सुधार के बाद अब सभी संबंधित उम्मीदवारों को उनके सही टेस्ट सिटी की जानकारी के साथ दोबारा SMS और ईमेल भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार के आधिकारिक 'एप्लिकेंट पोर्टल' पर भी परीक्षा शहर का सही डिटेल्स अपडेट कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार को सलाह है कि वह एक बार फिर अपने ईमेल और पोर्टल चेक करें और परीक्षा शहर की सही जानकारी प्राप्त करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 Exam City Slip: जारी हुई नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, natboard.edu.in से ऐसे करें डाउनलोड
अफवाहों पर न दें ध्यान
तकनीकी गड़बड़ी से छात्रों में भ्रम की स्थिति देखने के बाद बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें। उम्मीदवार अपने आवंटित शहर की सही और सटीक पुष्टि करने के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहना ही हितकर होगा।
सिटी स्लिप चेक करने के लिए इन वेबसाइट को करें चेक
nbe.edu.in
परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से ऊपर दी गई वेबसाइट चेक करें और अपडेट रहें। अन्य किसी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
कब है नीट पीजी 2026 परीक्षा?
नीट पीजी की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सिटी स्लिप में आई टेक्निकल दिक्कतों के बाद दोबारा छात्रों को भेज दी गई है। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नीट पीजी एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 यानी परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
