Clean Karo NEET: नीट परीक्षा से लेकर आरोपियों के हिरासत तक, जानें किस दिन क्या-क्या हुआ

NEET Paper Leak To CBI Custody Timeline: नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। वहीं एग्जाम को 12 मई को रद्द किया गया था। Clean करो NEET के इस मुहिम में यहां आप नीट परीक्षा से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक किस दिन क्या हुआ जान सकते हैं।

NEET Paper Leak To CBI Custody Timeline: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (NEET UG) की परीक्षा 3 मई को 551 शहरों में आयोजित (NEET Paper Leak Timeline) की थी। इसके लिए कुल 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं 7 मई को परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज में आई थी। वहीं 12 मई को पेपर लीक होने के चलते एग्जाम रद्द कर दिया गया था। वहीं अब एनटीए ने नई परीक्षा तारीख 21 जून 2026 घोषित किया है। परीक्षा के लिए 14 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। Clean करो NEET के इस मुहिम में यहां आप नीट परीक्षा से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक किस दिन क्या हुआ जान सकते हैं।

NEET Paper Leak To CBI Custody Timeline

NEET Paper Leak To CBI Custody Timeline: यहां देखें नीट पेपर लीक से लेकर सीबीआई कस्टडी टाइमलाइन

NEET एग्जाम से लेकर सीबीआई कस्टडी तक

  • 3 मई - देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए
  • 7 मई - परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पर चलने लगी, पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।
  • 11 मई - राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि लगभग 410 प्रश्नों वाले एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए। यह गेस पेपर छात्रों तक परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही पहुंच गया था, इसी आधार पर जांच शुरू हुई।
  • 12 मई - NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट यूजी 2026’ रद्द कर दी गई है। केंद्र ने अनियमितताओं की जांच का आदेश CBI को दे दिया है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि अगले सात से दस दिनों में जारी की जाएगी।
  • 12 मई - केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने लीक पेपर के आरोपों के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया।
  • 12 मई - नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक में शुभम खैरनार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसका अनुरोध राजस्थान पुलिस ने किया था।
  • 13 मई - मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
  • 13 मई - पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में पुणे के बिबवेवाड़ी से एक महिला को हिरासत में लिया और उसे CBI को सौंप दिया है।
  • 13 मई - मुंबई की एक अदालत ने को नीट पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को CBI की दो दिन की ’ट्रांजिट रिमांड’ में भेज दिया।
  • 13 मई - CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया; जयपुर से मंगीलाल बिंवाल, विकास बिंवाल और दिनेश बिंवाल, गुरुग्राम से यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया, देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला।
  • 13 मई - जयपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने आरोप लगाया कि बड़े लोगों" को बचाया जा रहा है।
  • 13 मई - महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे की एक ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी निवासी धनंजय लोखंडे को हिरासत में लिया। सीबीआई ने लातूर से स्थानीय कॉलेज में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पी.वी. कुलकर्णी को हिरासत में लिया।
  • 14 मई - CBI ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को दिल्ली की सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में पेश किया। अदालत ने पांच आरोपियों को सात दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा।
  • 15 मई - नीट यूजी परीक्षा पुन: आयोजित कराने की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
  • 15 मई - NTA ने यह घोषणा की कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी।
  • 15 मई - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एक्जाम को लेकर कॉन्फ्रेंस की।
  • 15 मई - नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पी. वी. कुलकर्णी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया।
  • 16 मई - CBI ने बायोलॉजी की लेक्चरर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर लिया, यह पेपर तैयार करने वाली NTA की समिति का हिस्सा थीं।
  • 16 मई - विशेष CBI न्यायाधीश अजय गुप्ता ने CBI के इस अनुरोध पर कुलकर्णी और वाघमारे को 10 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया।

End of Feed