NCERT CBT Answer Key 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा आज 1 अप्रैल 2026 को सीबीटी आंसर की (CBT Answer Key) जारी कर दी गई है। नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा की आंसर की के साथ एनसीईआरटी द्वारा रिस्पॉस शीट भी आधिकारिक वेबसाइ www.ncert.nic.in पर जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की 2026 पीडीएफ फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया में भी हिस्सा ले सकते हैं।
कितने पदों के लिए हुई थी सीबीटी परीक्षा
एनसीईआरटी द्वारा कुल 173 नॉन टीचिंग पदों को भरने के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। बता दें कि इसमें ग्रुप ए, बी और सी के तहत क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर और टेक्नीशियन के पदों को शामिल किया गया है।
कब तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
बता दें कि आज जारी हुई आंसर की पर उम्मीदवार 3 अप्रैल की रात 11.55 बजे तक आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने का तरीका नीचे दिया गया है।
NCERT CBT Answer Key 2026 कैसे करें डाउनलोड
- नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आयोजित हुई सीबीटी परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार www.ncert.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए NCERT CBT Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपके स्क्रीन पर आंसर की 2026 पीडीएफ आ जाएगी।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर अगर आवश्यकता है तो ऑू्जेकनश प्रक्रिया पूरी करें।
कैसे दर्ज करें आपत्ति
- NCERT CBT Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- वहां ऑब्जेक्शन विंडो पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए लॉगिन करें।
- उसके बाद आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें।
- उम्मीदवार ध्यान से उस प्रश्न का चयन करें जिस पर वह आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
- प्रक्रिया पूरी कर चुनौती देने वाले दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब सबमिट कर प्रक्रिया पूरी करें।
कब हुई थी नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 2026
एनसीईआरटी सीबीटी परीक्षा का आयोजन नॉन टीचिंग पदों को भरने के लिए 27 से 29 मार्च 2026 के बीच किया गया था। उसकी आंसर की आज एक अप्रैल को जारी की गई है। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा और जल्द ही उसकी घोषणा की जाएगी।
