NCERT Answer Key 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा ग्रुप-ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके बाद आज आंसर की भी जारी कर दी गई है। NCERT द्वारा आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जो उम्मीदवार ncert.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आंसर की जारी करने के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। आंसर की असंतुष्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
NCERT Answer Key 2026
एनसीआरटी आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
NCERT द्वारा जारी आंसर की डाउनलोड करने के लिए आसान चरण नीचे दिए गए हैं, छात्र इन्हें फॉलो कर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध 'Answer Key' सेक्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें.
स्टेप 3 - इसके बाद 'NCERT Group A B C Answer Key 2026' के लिंक का चयन करें.
स्टेप 4 - अब मांगी गई आवश्यक जानकारी (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करें.
स्टेप 5 - जानकारी सबमिट करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं.
उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा
जो उम्मीदवार जारी आंसर की से संतुष्ट नहीं है। वह इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की जारी करने के साथ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है।
ऑब्जेक्शन विंडो: आपत्तियों को दर्ज करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसके लिए अंतिम तिथि 02 मई 2026 को रात 11:55 बजे तक ही, जब उम्मीदवार अपना ऑब्जेक्शन सबमिट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपनी चुनौतियां पेश कर दें, क्योंकि इस निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा?
NCERT द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था. इस पूरी चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 173 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है. आंसर-की जारी होने के बाद, आपत्तियों के निस्तारण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा, जो चयनित उम्मीदवारों के लिए करियर के नए अवसर खोलेगा.
