Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: बिहार में ग्रेजुएट छात्राओं के लिए बड़ी (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य सरकार 1.50 लाख स्नातक पास छात्राओं को 750 करोड़ रुपये देने जा रही है यानी प्रत्येक छात्राओं के खाते में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar) किए जाएंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दिसंबर 2025 तक स्नातक पास छात्रों के अपलोडेड डेटा का सत्यापन कर लिया है। इस दौरान जिन छात्रों के डेटा में त्रुटि पाई गई है, उसे ऑनलाइन सुधार के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है। अब अंतिम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar: 1.50 स्टूडेंट्स को मिलेगा 750 करोड़ रुपये
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें और जिन अभ्यर्थियों का डेटा अधूरा है, उसे समय रहते अपडेट करें ताकि सभी छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके बाद पात्र छात्रों की अंतिम सूची तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar: इन विश्वविद्यालयों का डेटा अपलोड
बता दें इस योजना के अंतर्गत कई विश्वविद्यालयों ने अपने अपने छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसमें बीएन मंडल विवि, पीपीयू, मगध विवि, वीर कुंवर सिंह विवि, बीआर बिहार विवि, पूर्णिया विवि, जेपी विवि, ललित नारायण मिथिला विवि, वीर कुंवर सिंह विवि, केएसडीएसयू सहित अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं। छात्राओं से भी अनुरोध है कि एक बार अपने अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से संपर्क कर लें।
Mukhyamantri Kanya Utthan Scheme 2026: आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे
यह योजना उन छात्राओं के लिए लाभकारी साबित होगी जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं। प्रोत्साहन राशि मिलने से छात्र आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल प्रशिक्षण या रोजगार से जुड़ी आवश्यकताओं पर खर्च कर सकेंगे।
