एजुकेशन

Muharram par Nibandh: मुहर्रम क्या है, मुहर्रम कब और क्यों मनाया जाता है जानें मुहर्रम पर निबंध कैसे लिखें

Muharram par Nibandh in Hindi: मुहर्रम आ गया है, यह 10वें आशूरा को पड़ता है। इस मौके पर सभी को यह जानने की जरूरत है कि मुहर्रम क्या है, कब है, मुहर्रम के दिन क्या हुआ था, जानें मुहर्रम पर निबंध कैसे लिखें

Image

मुहर्रम क्या है, मुहर्रम कब और क्यों मनाया जाता है

Muharram par Nibandh in Hindi: हमें हर विशेष दिन के बारे में पता होना चाहिए, इसी सिलसिले में आज इस लेख में मुहर्रम की बात की जा रही है। मुहर्रम आ गया है, यह 10वें आशूरा को पड़ता है। इस मौके पर सभी को यह जानने की जरूरत है कि मुहर्रम क्या है? मुहर्रम क्या होता है? मुहर्रम कब है? मुहर्रम क्यों मनाया जाता है? मुहर्रम त्योहार है या मातम? मुहर्रम के दिन क्या हुआ था, जानें मुहर्रम पर निबंध कैसे लिखें

मुहर्रम क्या है? Muharram Kya hai?

मुहर्रम कोई खुशी का त्योहार नहीं बल्कि मातम मनाए जाने वाला महीना है। जी हां, कई गैर मुस्लिम लोग भ्रमित हो जाते हैं कि मोहर्रम या मुहर्रम कोई त्योहार है, बल्कि ऐसा नहीं है। यह एक महीना है और इस पूरे महीने भर मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा मातम मनाया जाता है। इसी महीने से इस्‍लाम धर्म के नए साल की शुरूआत भी होती है।

मोहर्रम के दिन क्या हुआ था? Muharram Ke din kya hua tha

मुहर्रम के इस माह में ही हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस दिन को केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के शिया मुस्लिम मनाते हैं।

मुहर्रम क्यों मनाया जाता है हिंदी में? Muharram Kyon Manaya Jata Hai?

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन को मानने वाले खुद को तकलीफ देकर मातम मनाते हैं। आपने रोड पर भारी भीड़ देखी होगी, जिसमें कुछेक खुद को तकलीफ देते हुए चलते हैं।

मुहर्रम कब है, Muharram Kab hai

मुहर्रम इस बार 17 जुलाई को मनाया जा रहा है, हालांकि इस दिन को चांद के दीदार होने के बाद ही अगले दिन मनाया जाता है, इसलिए यदि 16 जुलाई की रात चांद का दीदार हो गया तो अगले दिन को मुहर्रम मनाया जाएगा।

इस्लाम में मुहर्रम क्या है? Muharram kya hota hai

इस्लाम में मुहर्रम केवल एक मातम का महीना है, नाकि किसी प्रकार की खुशी जाहिर करने का। मुहर्रम मनाने वाले लोग कुछ भी खुशी का काम नहीं करते हैं, नया कपड़ा नया सामान नहीं लेते या किसी भी तरीके से कुछ ऐसा काम नहीं करते जिससे खुशी का भावना आए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article