Maharashtra SSC HSC Exam 2025: 11 फरवरी से महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा, ड्रोन से एग्जाम सेंटर की निगरानी, नकल रोकने को धारा 144

MSBSHSE Maharashtra SSC HSC Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि एग्जाम सेंटर पर लगेगी धारा 144, ड्रोन से होगी निगरानी।

MSBSHSE Maharashtra SSC HSC Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि एग्जाम सेंटर पर लगेगी धारा 144, ड्रोन से होगी निगरानी। अगर कोई भी एचएससी और एसएससी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता में शामिल होते हैं, तो उन पर संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध का आरोप लगाया जाएगा।

Maharashtra SSC HSC Exam 2025

Maharashtra SSC HSC Exam 2025

Maharashtra Board exam Guidelines

बैठक में फैसला किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोकॉपी केंद्र बंद रहेंगे। साथ ही परीक्षा आयोजित होने वाले क्षेत्रों में धारा 144 लागू की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि परीक्षा संचालन के दौरान महाराष्ट्र कदाचार निवारण अधिनियम, 1982 लागू किया जाएगा। कल रोकने के लिए उड़न दस्ते और बैठने वाले दस्ते तैनात किए जाएंगे। सभी परीक्षा कर्मियों को मंडल बोर्ड द्वारा आधिकारिक पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

End of Feed