एजुकेशन

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024: यहां चेक करें एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं का रिजल्ट, 2.5 लाख छात्रों का परिणाम जल्द

MPSOS MP Board Ruk Jana Nahi Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड में रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं और 12वीं का रिजल्ट MP Board MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsos.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में पहले चरण में करीब 2 लाख 46 हजार छात्रों ने परीक्षा दी है। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 28 अगस्त 2024 से फॉर्म भरे जाएंगे।

Image

MP बोर्ड रुक जाना नहीं स्कीम रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

MPSOS MP Board Ruk Jana Nahi Result 2024: मध्य प्रदेश के स्टेट ऑफ स्कूल बोर्ड की तरफ से रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा MP Board MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsos.nic.in पर होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 जुलाई 2024 को किसी भी वक्त जारी हो सकता है। इन दोनों क्लास के लिए पहले चरण में करीब 2 लाख 46 हजार छात्रों ने रुक जाना नहीं योजना के तहत फॉर्म भरा था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mpsos.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद MPSOS Ruk Jana Nahi Scheme Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Check Result पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MP Board Ruk Jana nahi में पिछले साल का रिजल्ट

इस साल, एमपी स्टेट ओपन स्कूल रुक जाना नहीं परीक्षा 20 मई से 7 जून तक आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.55 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। आमतौर पर यह परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर सत्र में आयोजित की जाती है। साल 2023 में, परीक्षा जून में आयोजित की गई थी और परिणाम 30 जुलाई को घोषित किए गए थे। अगला सत्र कक्षा 10वीं के लिए 15 से 28 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं के लिए 12 से 30 दिसंबर तक हुआ, जिसके परिणाम 28 जनवरी, 2024 को घोषित किए गए थे।

MPSOS Ruk Jana Nahi कब होगी दूसरे चरण की परीक्षा?

एमपीएसओएस रुक जाना नहीं मध्य प्रदेश में एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई छोड़ने से रोकना है। इस योजना के तहत, जो छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें परीक्षा पास करने का अवसर प्रदान किया जाता है। यह पहल छात्रों को एमपीएसओएस परीक्षा में भाग लेने से एक वर्ष बर्बाद होने से बचाने में सक्षम बनाती है। पहले चरण का रिजल्ट आने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अगस्त में आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article