MPPSC PRE 2024 New Exam Date: जारी हो गई एमपी पीसीएस परीक्षा की नई तारीख, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

MPPSC PCS Prelims Exam 2024: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 110 पदों पर भर्तियां होंगी। एग्जाम का एडमिट कार्ड MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी होगा।

MPPSC PCS Exam 2024: मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से एसडीएम, डीएसपी, एक्साइज इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नई तारीख चेक कर सकते हैं।

MP PCS Exam 2024

MP PCS परीक्षा की तारीख घोषित

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 18 अप्रैल 2024 को होने वाली थी, लेकिन अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।

End of Feed