MP TET 2026 Application Last Date Extended: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी, जो आवेदन करने में पीछे छूट गए थे, उनके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत टीचर हेतु आयोजित पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं कर सके थे, उन्हें बोर्ड द्वारा एक और अवसर दिया गया है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
MP TET 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
MP TET 2026 के लिए आवेदन की नई तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि विस्तार के बाद मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की नई तिथि अब 11 अक्टूबर 2026 है। बता दें कि पुरानी तिथि 5 अक्टूबर 2026 थी। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को 6 दिन का समय दिया गया है। 11 अक्टूबर को आवेदन विंडो के बंद होने के बाद 12 अक्टूबर को फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड में प्रवेश का अंतिम मौका, संस्था विकल्प और काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
स्टेप 1 - सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "Primary and Secondary Teacher Eligibility Test (MSPSTET) 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - यदि प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तो प्रोफाइल बनाएं और बायोमेट्रिक/e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र में व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क एवं पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
स्टेप 6 - फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए जरूरी टिप्स और गाइडलाइन्स
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी का MP Online पोर्टल पर e-KYC होना अनिवार्य है। आधार या समग्र आईडी से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सही तरीके से पूरा रखें।
आवेदन के दौरान यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो निर्धारित संशोधन अवधि तक सुधार का विकल्प खुला रहेगा।
बोर्ड द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं अक्टूबर सेशन की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट कब आएगी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद दोबारा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह उनके लिए आखिरी मौका है।
