MP School Summer Holidays 2025: गर्मी की छुट्टियों का ऐलान! मध्य प्रदेश के स्कूलों में इस दिन से समर वेकेशन

MP School Summer Holidays 2025, Summer Vacation In MP School: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल ने 1 मई 2025 से 15 मई 2025 तक विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

MP School Summer Holidays 2025, Summer Vacation In MP School: मध्य प्रदेश के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर (MP School Summer Holidays) दिया है। यहां 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया (MP School Summer Vacation 2025) गया है। वहीं शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई 2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। छात्रों को कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि मध्य प्रदेश, भोपाल और इंदौर में कब से कब तक समर वेकेशन रहेगा।

MP School Summer Holidays 2025, Summer Vacation In MP School

MP School Summer Holidays 2025: मध्य प्रदेश के स्कूलों में इस दिन से गर्मी की छुट्टियां

MP School Summer Vacation 2025: कब से कब तक छुट्टियां

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 15 जून 2025 तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यानी यहां करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद स्कूल सीधे 16 जून को खुलेगा।

End of Feed