MP Police Constable Result 2025 Declared: जारी हुआ मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फर्स्ट फेज का रिजल्ट, esb.mp.gov.in पर करें चेक

MP Police Constable Result 2025 Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MP Police Constable Result 2025 Declared: एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 फर्स्ट फेज का रिजल्ट आज यानी 25 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक कुल 59,438 उम्मीदवार दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

MP Police Constable Result 2025 Declared

MP Police Constable Result 2025 Declared: यहां देखें एमपी पुलिस कांस्टेबल के पहले फेज का रिजल्ट

MP Police Constable Result 2025: कब हुई थी एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

बता दें एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

End of Feed