रुकना नहीं, आगे बढ़ना है: एमपी बोर्ड सेकंड परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम मौका, अनुत्तीर्ण/सुधार के इच्छुक परीक्षार्थी MPonline पोर्टल से करें अप्लाई

MP Board Second Exam 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वह आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Board Second Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में कभी-कभी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आगे की सारी राहें बंद हो गई हैं। ऐसे ही छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार और माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एक सराहनीय पहल की है। 'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' वाक्य के साथ बोर्ड ने हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के छात्रों के लिए 'द्वितीय अवसर परीक्षा' की घोषणा की है। यह उन छात्रों के लिए वरदान से कम नहीं है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या फिर अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है और इसमें सुधार करना चाहते हैं। ऐसे छात्र इस परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं और अंकों में सुधार कर सकते हैं।

MP Board Second Exam 2026

MP Board Second Exam 2026

क्या है द्वितीय अवसर परीक्षा का उद्देश्य

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बहुमूल्य वर्ष को बर्बाद होने से बचाना है। अक्सर छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद हताश हो जाते हैं। 'द्वितीय अवसर परीक्षा' ऐसे छात्रों को अपनी कमियों को सुधारने के लिए परीक्षा देकर सफल होने का मौका देती है। इसके साथ ही जो छात्र अपने वर्तमान अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और 'अंक सुधार' (Improvement) चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह कदम न केवल छात्रों का शैक्षणिक सत्र बचाता है, बल्कि उनके मानसिक आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है। अंकों में सुधार के बाद वह आगे अपनी पसंद का कोर्स ले सकते हैं और एक बेहतरीन करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

End of Feed