MMRDA Admit Card 2026: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Mumbai Metropolitan Region Development Authority - MMRDA) ने MMRDA एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in से एप्लिकेशन नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
MMRDA Admit Card 2026
कब होगी ग्रुप A, B, C की परीक्षा
MMRDA ग्रुप ए, बी, सी की परीक्षा का आयोजन 11 और 12 मई को किया जाएगा। MMRDA द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा 254 पदों भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा के समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा के तय समय से करीब 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे।
MMRDA एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1 - MMRDA द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए MMRDA Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जिसमें उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसका पीडीएफ बनाएं और डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर लें।
बता दें कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश निषेध है। मोबाइल में भी दिखाए गए एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा। उम्मीदवार को हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी ही ले जानी होगी। साथ ही एक ओरिजनल फोटो आईडी भी साथ लेकर जाएं। इसके अलावा एडमिट कार्ड में प्रिंट सारी जानकारी ध्यान से पढ़ें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत अथॉरिटी से संपर्क करें।
