एजुकेशन

MHT CET Final Answer Key 2026 Released: जारी हुई महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

MHT CET Final Answer Key 2026 Released: महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) सेल ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य और तकनीकी सामान्य प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MHT CET Final Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर की

MHT CET Final Answer Key 2026 Released: महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) सेल ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य और तकनीकी सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी सीईटी) 2026 के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी(PCB) समूह की परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी महाराष्ट्र सीईटी की परीक्षाएं

बता दें महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल के बीच किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यहां पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की पीक्षाएं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा 189 सेंटर में आयोजित करवाई गई थी। वहीं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

MHT CET Final Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET Final Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MHT CET Final Answer Key 2026: 192 केंद्रों पर हुई थी परीक्षाएं

यह परीक्षा महाराष्ट्र के 36 जिलों में फैले 189 केंद्रों पर आयोजित की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 पीसीबी समूह की परीक्षा में कुल 2,84,063 उम्मीदवार शामिल हुए। पहले प्रयास में महिला उम्मीदवारों की उपस्थिति पुरुष उम्मीदवारों से अधिक रही।

Maharashtra CET Answer Key 2026: महाराष्ट्र सीईटी की परीक्षा क्यों होती है

महाराष्ट्र सीईटी यानी MHT CET परीक्षा मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article