MHT CET Merit List 2022 Released: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस सेल ने आज यानी 07 अक्टूबर 2022 को एमएचटी सीईटी काउंसलिंग (MHT CET) के लिए पहले राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध करवा दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 4 अक्टूबर तक पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकरण किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां 10 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 12 अक्टूबर 2022 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
यहां डाउनलोड करें एमएचटी सीईटी मेरिट लिस्ट 2022
अनंतिम मेरिट लिस्ट जारी करते हुए, एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी की गई है, यहां अपने योग्यता की स्थिति की जांच करें। जो अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करते समय कोई दस्तावेज अपलोड करना भूल गए हैं , वो व्यक्तिगत रूप से सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप के तहत प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET Merit List 2022, यहां करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Check Provisional Merit List 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करं।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यहां अपनी योग्यता की स्थिति की जांच करें।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
अस्थायी मेरिट लिस्ट पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद, राज्य समाइक प्रवेश परीक्षा कक्ष, महाराष्ट्र फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। फाइनल मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी। बता दें काउंसलिंग प्रक्रिया 3 राउंड में होगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बीई, बीटेक या एमटेक के लिए विश्व विद्यालयों में दाखिले के लिए पात्र होंगे।
