MHT CET 2026 Answer Key: एमएचटी सीईटी सेशन 1 आंसर की आज, cetcell.mahacet.org से ऐसे करें डाउनलोड

MHT CET 2026 Answer Key: पीसीएम ग्रुप के लिए MHT CET 2026 सेशन 1 की आंसर की आज जारी होने के बाद उम्मीदवार cetcell.mahacet.org से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

MHT CET 2026 Answer Key: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल द्वारा आज पीसीएम ग्रुप के लिए MHT CET 2026 सेशन 1 की आंसर की जारी की जा सकती है। एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्र आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

MHT CET 2026 Answer Key

MHT CET 2026 Answer Key (Photo - Canva)

कब हुई थी एमएचटी सीईटी परीक्षा 2026?

महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा पीसीएम ग्रुप के लिए MAH CET 2026 परीक्षा का आयोजन 11 से 20 अप्रैल के बीच किया गया था। आज, 20 मई को इसकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी जाएगी। उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हो तो वह आपत्ति दर्ज कर सकते है बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान किया जाएगा।

End of Feed