18 की उम्र में बने कॉलेज प्रोफेसर, जानें कौन हैं Nathan Thomas, जिन्होंने तोड़ा 306 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सफलता और ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा अगर प्रबल हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। इस बात को फ्लोरिडा के निवासी Nathan Thomas ने 18 वर्ष 346 दिन की आयु में प्रोफेसर बन सच कर दिखाया है। आइए आज उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

World's Youngest Professor Nathan Thomas: सफलता और ज्ञान किसी उम्र का मोहताज नहीं होता, इसे सच साबित कर दिखाया है अमेरिका के फ्लोरिडा निवासी नाथन थॉमस (Nathan Thomas) ने। जिस उम्र में अधिकतर युवा कॉलेज में एडमिशन लेकर हायर एजुकेशन लेने की शुरुआत करते हैं, उस उम्र में नाथन थॉमस अपने हमउम्र और अपने से बढ़े छात्रों को प्रोफेसर बनकर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। नाथन थॉमस को महज 18 साल और 346 दिन की उम्र में मियामी डेड कॉलेज में इंजीनियरिंग इंस्ट्रक्टर के तौर पर नियुक्त होकर उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ ही उन्होंने 306 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। नाथन थॉमस की यह उपलब्धि दुनिया भर के उन तमाम युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है, जो अपने करियर में कुछ असाधारण हासिल करना चाहते हैं।

कौन हैं Nathan Thomas

कौन हैं Nathan Thomas (Photo - AI)

तोड़ा 306 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, नाथन थॉमस ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष प्रोफेसर बनकर एक नया इतिहास रचा है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रसिद्ध गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी कॉलिन मैक्लॉरिन के नाम दर्ज था। कॉलिन साल 1717 में महज 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बने थे और उनका यह रिकॉर्ड पिछले 306 सालों से अटूट था, जिसे नाथन ने तोड़ा। इतना ही नहीं, नाथन थॉमस ने सबसे कम उम्र की महिला प्रोफेसर आलिया सबूर का रिकॉर्ड भी 16 दिन के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण कोरिया की कोनकुक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने वाली आलिया सबूर ने 18 साल 362 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी और नाथन ने 18 साल 346 दिन में इस अचीवमेंट को प्राप्त किया है।

End of Feed