MCC ने जारी की NEET MDS का इंफॉर्मेशन बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम, तुरंत कर लें चेक

MCC ने NEET MDS के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का इंफॉर्मेशन बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम जारी कर दी है। उम्मीदवार काउंसलिंग के नियमों, योग्यता की शर्तों और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के बारे में जान सकेंगे।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का इंफॉर्मेशन बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एंट्रेंस टेस्ट पास कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से काउंसलिंग के नियमों, योग्यता की शर्तों और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं। AIQ काउंसलिंग के चार राउंड होंगे: राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और AIQ स्ट्रे वैकेंसी राउंड। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा आयोजित NEET MDS में अपनी रैंक के आधार पर ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य होंगे।

NEET MDS

MCC ने जारी की NEET MDS का इंफॉर्मेशन बुलेटिन (Image - ChatGPT)

काउंसलिंग की चरण-दर-चरण प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • काउंसलिंग की शुरुआत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने से होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। उम्मीदवारों की ओर से भरी गई च्वाइस के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
  • सीट मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
  • MCC ने इस साल डॉक्यूमेंट अपलोड करने की व्यवस्था को भी आसान किया है। उम्मीदवारों को सभी राउंड के लिए एक बार ही जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, हालांकि नियमों के अनुसार आगे अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
  • इसके बाद जिस उम्मीदवार को सीट आवंटित होगी, उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्टिंग या ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना होगा।

End of Feed