एजुकेशन

Meghalaya board SSLC 10th result 2026: मेघालय बोर्ड एसएसएलसी का रिजल्ट 7 अप्रैल को होगा जारी, mbose.in से ऐसे करें चेक

MBOSE Meghalaya board sslc 10th result 2026 Date, Time Announced : मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 10वीं यानी एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का परिणाम 7 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। इस खबर के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

Image

मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026

MBOSE Meghalaya board sslc 10th result 2026 Date, Time Announced : मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 10वीं यानी एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का परिणाम 7 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट mbose.in, mboseresults.in, megresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस साल MBOSE SSLC परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसके सफल आयोजन के बाद से ही छात्र परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है, जिससे छात्रों को राहत मिली है। इस खबर के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक, विषयवार प्रदर्शन और पास/फेल की स्थिति देख सकेंगे। इसके साथ ही, जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले MBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RESULT वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

7 अप्रैल को खत्म होगा इंतजार

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो MBOSE हर साल अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में SSLC रिजल्ट जारी करता रहा है। इस बार भी बोर्ड ने उसी परंपरा को बरकरार रखा है। 7 अप्रैल 2026 का दिन मेघालय के हजारों छात्रों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इसी दिन उनके भविष्य की दिशा तय होगी। बता दें कि यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में वैकल्पिक वेबसाइट या अन्य माध्यमों का भी उपयोग किया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article