MAT December 2026 exam dates out: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) दिसंबर 2026 सेशन के लिए आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। देश के शीर्ष बी-स्कूलों और मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए (MBA) तथा पीजीडीएम (PGDM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। AIMA द्वारा MAT परीक्षा का आयोजन तीन विभिन्न मोड— पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार AIMA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा मोड चुनकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है, उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर कभी भी आवेदन कर सकते हैं और प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है -
MAT December 2026 Exam Schedule (Photo - AI/Newsroom Verified)
MAT December 2026: परीक्षा शेड्यूल और मुख्य तिथियां
AIMA द्वारा जारी शेड्यूल इस प्रकार है -
| PBT | |
| रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख | 14 दिसंबर, 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 17 दिसंबर, 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 20 दिसंबर, 2026 |
MAT परीक्षा का स्वरूप
MAT परीक्षा अभ्यर्थियों के मैनेजमेंट स्किल्स और एनालिटिकल एबिलिटी को टेस्ट करती है। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट यानी कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा को मुख्य रूप से 5 अनुभागों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है -
1. लैंग्वेज कंप्रिहेंसिव
2. मैथमेटिकल स्किल्स
3. डेटा एनालिटिक्स एंड सफेंशियसी
4. इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग
5. इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एवरमेंट
MAT 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 - AIMA के आधिकारिक वेब पोर्टल mat.aima.in पर जाएं।
स्टेप 2 - 'Register for MAT December 2026' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना नाम, वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पसंदीदा परीक्षा मोड (PBT/CBT/IBT) चुनें।
स्टेप 5 - निर्धारित साइज में पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
स्टेप 7 - अब फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Canara Bank Apprentice Recruitment: बैंक में नौकरी का शानदार मौका! केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवदेन
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
MAT परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार PBT, CBT या घर बैठे IBT मोड चुन सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार दोनों मोड (जैसे PBT + CBT) का संयोजन चुनकर अपने स्कोर को बेहतर करने का मौका भी पा सकते हैं। 150 प्रश्नों के लिए 120 मिनट का समय मिलता है, यानी प्रति प्रश्न 1 मिनट से भी कम समय। इसलिए मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास करें। MAT स्कोर के आधार पर देश भर के 600 से अधिक प्रतिष्ठित बी-स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। अपने पसंदीदा कॉलेजों की सूची आवेदन फॉर्म भरते समय सही से चुनें।
