Mahashivratri School Holiday in Hindi, School Closed Tomorrow News: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, ये हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए खास दिन है, क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव यानी भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में छात्र जानना चाह रहे होंगे महाशिवरात्रि पर स्कूल खुलेंगे या नहीं? (Maha Shivratri 2025 School Holiday) बता दें, महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी, 2025 को दिल्ली के सभी स्कूल (सरकारी और निजी सहित) बंद रहेंगे। (Maha Shivratri School Holiday) जिनके बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपने टाइमटेबल के अनुसार, परीक्षा देने जाना होगा, लेकिन ऐसे छात्र जिन्हें बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने की जरूरत नहीं हैं, उनके लिए दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे।
महाशिवरात्रि के कारण कल स्कूल बंद रहेंगे
Gazetted Holiday 2025
बता दें, ये छुट्टी भले Gazetted Holiday 2025 List में न आती हो, लेकिन इस दिन कुछ राज्यों में स्कूलों को बंद रखा जाता है। इस विशेष दिन के लिए School Closed Notice नहीं आई है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई दिल्ली या दिल्ली में स्थित कार्यालयों के लिए तीन छुट्टियों का चयन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाता है। और नई दिल्ली या दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के तीन छुट्टियों का चयन राज्य की राजधानियों में केंद्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति द्वारा (यदि जरूरी हो तो), राज्य के अन्य स्थानों पर समन्वय समितियों के परामर्श से किया जाता है।
किसी भी भ्रम या प्रश्न के मामले में, छात्र/अभिभावक संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। बच्चों को जरूर जानना चाहिए कि आखिर उन्हें किस बात की छुट्टी मिल रही है, ऐसे में शॉर्ट में जान लें कि महाशिवरात्रि हर साल भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य विवाह की याद दिलाने के लिए मनाई जाती है। इसे उस रात के रूप में भी याद किया जाता है जब शिव ने सृजन, संरक्षण और विनाश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तांडव किया था। महाशिवरात्रि को वैकल्पिक छुट्टी होती है, देखें इन वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट
- दशहरा के लिए एक दिन अतिरिक्त
- होली
- जन्माअष्टमी
- रामनवमी
- महाशिवरात्रि
- गणेश चतुर्थी
- मकर संक्रांति
- रथ यात्रा
- ओणम
- पोंगल
- बसंत पंचमी/ श्री पंचमी
- विशु/ बैसाखी / वैसाखड़ी / बोहाग बिहू/ उगादि/ चैत्र शुक्लादि/ चेती चंद/ गुड़ी पड़वा/ पहला नवरात्र/छठ पूजा/ करवा चौथ
ध्यान रहे, आप अपने स्कूल में बात करके छुट्टी का स्टेटस चेक करना न भूलें।
