टीईटी पेपर लीक पर CM फडणवीस का बड़ा एक्शन, ज्वाइंट सीपी की अगुवाई में SIT गठित, मास्टरमाइंड पर MCOCA की भी तैयारी

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

Maharashtra TET 2026 Exam Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार एक्शन में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह एसआईटी ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जॉइंट CP) पंजाबराव उगाले के नेतृत्व में काम करेगी और पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच करेगी।

Maharashtra TET 2026 Exam Leak

टीईटी पेपर लीक पर CM फडणवीस का बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री से की चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते से इस मामले पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

End of Feed