Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (SSC) की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों के बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा आंसर कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूल्यांकन अब अपने अंतिम चरण में है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि परीक्षा (MSBSHSE 10th Result 2026) के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे छात्र अपने रोल नंबर के आधार पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
Maharashtra SSC Result 2026
कब हुई थी महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2026
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच राज्य के 5,115 से अधिक एग्जाम सेंटर में किया गया था। महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा में इस साल 14 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
कब आएगा महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई 10वीं परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। बोर्ड के पिछले रुझानों को देखें, तो परिणाम मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा 12वीं परीक्षा का नतीजे 2 मई को जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद से 10वीं के छात्रों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है।
कहां चेक कर पाएंगे महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026?
mahresult.nic.in
sscresult.mkcl.org
msbshse.co.in
डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?
- डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर से लॉगिन करें।
- 'Education' टैब के तहत 'Maharashtra State Board of Secondary & Higher Secondary Education' सर्च करें।
- 'SSC Marksheet' विकल्प चुनें और अपना परीक्षा वर्ष (2026) व रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, जिसे आप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। यह डिजिटल कॉपी कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होती है।
परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
महाराष्ट्र बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए जुलाई-अगस्त में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है, ताकि छात्र उसी वर्ष अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
