Maharashtra HSC, SSC Exam Date, Schedule 2025 Announced: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी (कक्षा 12) और एसएससी परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर (Maharashtra HSC Exam Date) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से एग्जाम शेड्यूल चेक कर (Maharashtra SSC Exam Date) सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एसएससी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक होंगी।
Maharashtra HSC, SSC Exam Date 2025: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी परीक्षा की जारीख
Maharashtra HSC, SSC Exam Date 2025: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी एसएससी एग्जाम डेट
इसके अलावा महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल और ओरल असेसमेंट एग्जाम 2 फरवरी से 18 फरवरी के बीच होगी। जबकि 10वीं के लिए व्यावसायिक अध्ययन प्रयोगिक परीक्षा के अंतर्गत प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन 23 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच निर्धारित होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी, एसएससी एग्जाम का शेड्यूल जान सकते हैं।
Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule 2025: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल
- सबसे पहले mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एग्जाम का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule: एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य
ध्यान रहे यहां छात्रों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी साथ लाना होगी। साथ ही स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइमिंग से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं ले जा सकते हैं।
