Maharashtra Board SSC Result 2026 Date OUT: कल 8 मई को जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे देखें सबसे पहले

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कल, 8 मई को दोपहर 1 बजे SSC कक्षा 10 का परिणाम 2026 mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर घोषित करेगा।

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date and Time Announced: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। इन रिजल्ट को कल, 8 मई को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र SSC कक्षा 10 का परिणाम 2026 जारी होने के बाद इन्हें mahresult.nic.in और mahahsscboard.in से देखा जा सकेगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

Maharashtra Board SSC Result 2026 date

महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर या सीट नंबर के साथ अपनी मां का नाम दर्ज करना होगा।

End of Feed