Maharashtra SSC, HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें mahresult.nic.in पर कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 21, 2023, 01:45 PM IST

Maharashtra HSC SSC Result 2023, Maharashtra Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन एसएससी और एचएससी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था।

Maharashtra HSC SSC Result 2023, Maharashtra Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का अब और इंतजार नहीं करना होगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन एसएससी (SSC) यानी 10वीं और एचएससी (HSC) यानी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी करने जा रहा है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Maharashtra Board Result 2023: मार्च में हुई परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में 32 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

End of Feed