VIDEO: मध्यप्रदेश में खुद टीचर्स ने छात्रों को कराई सामूहिक नकल, खुलेआम बनाया परीक्षा का मजाक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 30, 2023, 06:04 AM IST

MP Teacher Cheating Video: मध्यप्रदेश के रीवा में खुलेआम नकल की घटना देखने को मिली है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में शिक्षक भी 5वीं और 8वीं के छात्रों को खुलेआम नकल कराते नजर आ रहे हैं। वीडियो रीवा जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत दादर पश्चिमी शासकीय स्कूल का है।

MP Teacher Cheating Viral Video: रीवा जिले में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल करने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में 5वीं और 8वीं परीक्षा के दौरान शिक्षक छात्रों को खुलेआम नकल कराते नजर आ रहे है और छात्र बिना किसी डर के नकल कर रहे है। यह वीडियो रीवा जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत दादर पश्चिमी शासकीय स्कूल का है। यह वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

Madhya Pradesh rewa teachers helps students for exam cheating

मध्यप्रदेश के रीवा में छात्रों के लिए

शिक्षक को गुरु का नाम दिया गया है और यही शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता कहे गए हैं। इनसे मासूमों को मिलने वाला ज्ञान उनके भविष्य को संवारता है और सजाता है। लेकिन रीवा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शिक्षक अपने शिष्यों का भविष्य बनाने के बजाय बिगाड़ने का कारनामा कर रहे हैं।

End of Feed