LIVE
CTET Result 2023: घोषित हो गया सीबीएसई सीटीईटी का रिजल्ट, मार्कशीट के बारे में आया ये आधिकारिक नोटिस
Sarkari Result, CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परिणाम 2023 दिसंबर सेशन के लिए जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सीटेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को राहत मिल गई है। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जारी किया गया है।
CTET Result 2023 Download: जारी हुआ सीबीएसई सीटेट रिजल्ट, देखें डाउनलोड लिंक
सीटीईटी रिजल्ट कब घोषित होगा? आखिरकार इस सवाल का जवाब आ गया और 3 मार्च की शाम को सीबीएसई ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बारे में बोर्ड ने कोई सर्कुलर जारी नहीं किया था, अचानक से CTET Result 2023 की घोषणा कर दी गई है।
MAR 04, 2023 09:29 IST
CTET Result 2022: मार्कशीट के बारे में ऑफिशियल नोटिस
सीबीएसई सीटीईटी के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर-2022 के अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में उनकी ओर से दिए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।'
MAR 03, 2023 21:08 IST
CTET Result 2022: वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देखें रिजल्ट
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी परिणाम 2022 सीबीएसई परिणाम की आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट को उम्मीदवार ध्यान से चेक करें।
MAR 03, 2023 20:44 IST
CBSE CTET Result 2022: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
MAR 03, 2023 20:02 IST
CBSE CTET Result 2022: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें मार्कशीट
डिजिलॉकर की आधिकारिक साइट digilocker.gov.in पर जाएं।लॉग इन लिंक को क्लिक करके जरूरी विवरण को दर्ज करें।आपका सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखेगा।सीबीएसई रिजल्ट को क्लिक करने के बाद मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी।अपनी सीटेट मार्कशीट को चेक कर लें और पेज को डाउनलोड कर लें।आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।
MAR 03, 2023 18:34 IST
CBSE CTET Result 2022: सीटीईटी परीक्षा की टाइम लाइन
सीटीईटी परीक्षा की डेट्स: 28 और 29 दिसंबर, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 जनवरी और फिर 1, 2, 3, 4, 6, और 7 फरवरी 2023।सीटीईटी प्रारंभिक आंसर की डेट: 14 फरवरी, 2023सीटेट ऑब्जेक्शन विंडो लास्ट डेट: 17 फरवरी, 2023CTET रिजल्ट: 3 मार्च, 2023
MAR 03, 2023 18:02 IST
CTET Result 2022: वेबसाइट results.cbse.nic.in पर सीटेट रिजल्ट
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब उम्मीदवार इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in की मदद से भी चेक कर सकते हैं।
MAR 03, 2023 17:39 IST
CTET Result 2023 LIVE: सीटेट रिजल्ट 2022 जारी, देखें कितने लोग हुए पास
CTET दिसंबर परीक्षा के पेपर 1 के लिए कुल 17,04,282 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,22,959 ने परीक्षा दी और 5,79,844 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया। पेपर 2 में, 15,39,464 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जिनमें 12,76,071 परीक्षा में शामिल हुए और 3,76,025 ने क्वालीफाई किया है।
MAR 03, 2023 17:25 IST
CTET Result 2023 LIVE - घोषित हुए सीटेट परिणाम, डिजीलॉकर से देखें
ctet result date 2023 की घोषणा कर दी गई है, अचानक से ctet 2023 result sarkari result की घोषणा 3 मार्च की शाम को कर दिया गया । उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
MAR 03, 2023 17:24 IST
CTET Result 2023 LIVE - जारी हो गए परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।
MAR 03, 2023 17:09 IST
CBSE CTET result 2023: कितने उम्मीदवार बने थे सीटीईटी परीक्षा का हिस्सा
इस साल करीब 32.5 लाख उम्मीदवार सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2022 परीक्षा का हिस्सा बने थे और इस एग्जाम का आयोजन दिसंबर 2022 में किया गया था। देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा कराई गई थी।
MAR 03, 2023 16:43 IST
CTET Result 2023 Live: सीटीईटी का रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड लिंक को क्लिक करें।अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स में की को दर्ज करें।सीटीईटी का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
MAR 03, 2023 16:18 IST
CTET Result 2023: कैसे चेक करें सीटीईटी का रिजल्ट
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवार सीटीईटी रिजल्ट 2023 को सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी विवरण को दर्ज करना होगा और इसके बाद ही परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा।
MAR 03, 2023 15:56 IST
CTET 2023 Dates: क्या थीं एग्जाम डेट्स?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट एग्जाम 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक देश भर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी। सीटीईटी 2022 परीक्षा 74 शहरों में 243 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी।
MAR 03, 2023 15:31 IST
CTET Result 2023: कब जारी हुई थी प्राथमिक आंसर की
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी की दिसंबर 2023 आंसर की उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 फरवरी 2023 को जारी की गई थी।
MAR 03, 2023 14:53 IST
CTET Result 2022: रिलीज हो चुकी है फाइनल आंसर की
सीटीईटी रिजल्ट के साथ ही सीबीएसई फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। सीबीएसई ने पहले अनंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की पब्लिश की गई थी और उम्मीदवारों को 17 फरवरी तक ऑब्जेक्शन यानी आपत्ति उठाने का मौका मिलेगा। अगर कोई बदलाव होता है, तो उसे फाइनल आंसर की में अपडेट कर दिया जाएगा।
MAR 03, 2023 14:30 IST
CTET Result 2022: सीटीईटी परीक्षा में हैं दो पेपर
सीटीईटी के पेपर में दो पेपर उपलब्ध रहने वाले हैं।पेपर 1 उस उम्मीदवारों के लिए होगा जोकि कक्षा पहली से 5वीं तक के छात्रों के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं।पेपर 2 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए हैं जोकि छठी से 8वीं कक्षा तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
MAR 03, 2023 12:55 IST
CTET Result 2023 LIVE - एक साथ जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MAR 03, 2023 12:46 IST
सीटीईटी रिजल्ट 2023 LIVE - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
CTET Result 2023 LIVE Updates in Hindi: सीटीईटी परीक्षा में इस साल लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
MAR 03, 2023 12:50 IST
सीटीईटी रिजल्ट 2023 LIVE - राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
CTER Result 2023 LIVE: सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य होते हैं।
MAR 03, 2023 10:58 IST
CTET Result 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी।
