एजुकेशन

School Holiday Today: आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को कहां-कहां बंद हैं स्कूल और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

School Holiday Today: आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 है। आज कई राज्यों में स्कूल बंद हैं। आज गुड फ्राइडे का त्योहार है, इसलिए स्कूल जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में स्कूल बंद तो नहीं है (kya aaj school band hai) या (Kya Aaj School Khula hai)। स्कूल से जुड़ी खबरें (school se judi khabren) जानने के लिए यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं यहां जानिए

School Holiday Today : आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 है। देश के कई राज्यों में आज स्कूल बंद हैं। इस महीने कई त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में स्कूल छुट्टियां अलग-अलग दिन हैं। आज कई प्रदेशों में त्योहार की वजह से स्कूल बंद हैं। छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक साथ एक दिन स्कूलों में छुट्टी नहीं होती है। इसका मतलब है कि जब कुछ राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं तो अन्य राज्यों में स्कूल खुले रहते हैं। ऐसे में स्कूल जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। हर साल छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस वजह से स्कूल बंद रहेंगे। इसलिए स्कूल जाने से पहले एक बार इस लिस्ट को जरूर देख लें।

School Holiday: आज 3 अप्रैल 2026 को इन राज्यों में बंद हैं स्कूल और क्यों

आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे की वजह से देश के कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी है। अभिभावकों और छात्रों के बीच इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन है कि आज 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को स्कूल खुले रहेंगे या बंद। गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले मनाया जाता है और यह ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना का प्रतीक है। दुनिया भर के ईसाइयों के लिए यह पारंपरिक रूप से शोक, प्रार्थना, चिंतन और उपवास का दिन होता है। छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में आज गुड फ्राइडे के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।

School Holiday: गुड फ्राइडे को स्कूल खुले रहेंगे या बंद?

आमतौर पर भारत में सभी गुड फ्राइडे का अवकाश होता है। गुड फ्राइडे जो इस बार 3 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है भारत में एक गजेटेड हॉलिडे है। यही कारण है कि पूरे देश के अधिकांश सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी।

School Holiday: राजस्थान में गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी?

राजस्थान में गुड फ्राइडे के दिन अवकाश होता है क्योंकि यह गजेटेड हॉलीडे है इसलिए राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहते हैं।

School Holiday: दिल्ली में गुड फ्राइडे का अवकाश?

राजधानी दिल्ली में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के दिन अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।

School Holiday: अप्रैल स्कूल बंद

गुड फ्राइडे के अलावा अप्रैल महीने में छात्रों को अंबेडकर जयंती की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा कुछ स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल है। जिसके बारे में आपको राज्य बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर में देख सकते हैं। अगर किसी दिन की छुट्टी को लेकर अभिभावकों को कंफ्यूजन है तो वह स्कूल से भी सीधा संपर्क कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article