KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय के CBT एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, आज kvsangathan.nic.in पर होगा जारी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 5, 2023, 01:38 PM IST

KVS Recruitment 2023: केंद्रीय विद्यालय की ओर से CBT परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है, जो 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। KVS की ओर से kvsangathan.nic.in पर CBT एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। केवीएस हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां पर देख सकते हैं।

KVS Bharti 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन, KVS की ओर से आज, 5 फरवरी, 2023 को नॉन टीचिंग परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। हॉल टिकट असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए जाने हैं। परीक्षा की डेट्स को लेकर घोषणा आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से एक नोटिस के माध्यम से की गई है। प्री एडमिट कार्ड भी 31 जनवरी 2023 को जारी किए गए थे।

KVS Admit Card 2023

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश पत्र 2023

एडमिट कार्ड आज आने की उम्मीद है क्योंकि यह आम तौर पर परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले जारी किया जाता है। हॉल टिकट लॉग इन पोर्टल में जारी किया जाएगा जिसे यूजरनेम आईडी और पासवर्ड के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। यहां केवीएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक दिए गए है। हॉल टिकट जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

End of Feed