एजुकेशन

KVS Admission 2026: बालवाटिका और कक्षा 1 में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 2 अप्रैल, admission.kvs.gov.in से तुरंत करें आवेदन

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय के बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए अभी आवेदन नहीं किया है वह केवी की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें।

Image

केवी बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन की लास्ट डेट कल

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन के बालवाटिका और कक्षा 1 में जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं तो उन्हें बता दें कि आवेदन के लिए अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन केवी बालवाटिका और कक्षा 1 में करना चाहते हैं तो बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन होगी आवेदन की प्रक्रिया पूरी

केवीएस बालवाटिका 1, 2 और 3 के साथ कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभिभावक को आवेदन करने के लिए केवी की आधिकारिक वेबसाइटadmission.kvs.gov.in पर जाना है। इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए आयु सीमा

बालवाटिका 1 - 3 से 4 साल के बच्चे

बालवाटिका 2 - 4 से 5 साल के बच्चे

बालवाटिका 3 - 5 से 6 साल के बच्चे

कक्षा 1 - 6 से 8 साल के बच्चे

इन स्टेप को फॉलो कर भरें एडमिशन का आवेदन फॉर्म

  • बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन लेने के लिए केवी की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले लिंक पर मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

KVs Admission 2026 आवेदन शुल्क

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अभिभावकों को कोई फीस जमा नहीं करनी है। सभी वर्गों के बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म निशुल्क है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article