KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एक प्रसिद्ध स्कूल चेन है। देश के विभिन्न राज्यों में 1250 केंद्रीय विद्यालय स्थित है, जहां माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं। अच्छी एजुकेशन और सस्ती एजुकेशन के लिए यह पूरे देश में प्रसिद्ध है। कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 2 से 12वीं तक दाखिले के नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है। अगर आप भी उन माता पिता में से एक हैं, जो अपने बच्चे को केवी में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके मन में भी बहुत से सवाल होंगे। अगर आपका भी सवाल है कि 'क्या केवी में सामान्य छात्र शामिल हो सकते हैं?' तो आइए आपको इस महत्वपूर्ण सवाल का उत्तर दें।
क्या आम परिवार के बच्चों को मिल सकता है केंद्रीय विद्यालय में दाखिला
केवी एडमिशन 2026 (KV Admission 2026)
केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन बता दें कि एडमिशन केवल अभी पहली और बालवाटिका क्लास के लिए शुरू हुई है। दूसरे से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन 2026 (KV Admission Notification 2026) अभी जारी नहीं किया गया है। मार्च के अंत तक इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - KV Admission 2026 Begins: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, क्लास 2 से 8वीं तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म या ऑफलाइन?
केवी में किन छात्रों को मिलती है प्राथमिकता
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय मुख्य तौर पर केंद्रीय सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों या भारतीय आर्मी में काम करने वाले रक्षा कर्मचारियों, अर्धसैनिक बलों, पूर्व सैनिकों के बच्चों और केवी में काम करने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देता है।
क्या केवी में सामान्य छात्रों का दाखिला हो सकता है?
जी हां, केवी में सामान्य बच्चे भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह भी सच है कि यहां प्राथमिकता केंद्र सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को मिलता है। उसके बाद सामान्य बच्चों को दाखिला दिया जाता है।
किन नियमों के आधार पर मिलता है सामान्य छात्रों को प्रवेश
केंद्रीय विद्यालय में आरटीई, कमजोर वर्ग (EWS), एससी, एसटी और सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटे के तबह गैर-सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को दाखिला दिया जाता है। लेकिन यह भी जान लीजिए की दाखिला सीटों की उपलब्धता और कोटे के तहत भी प्राथमिकता सूची के आधार पर दिया जाता है।
