Karnataka 1st PUC Exam 2027: कर्नाटक में 11वीं फर्स्ट पीयूसी परीक्षा का शेड्यूल जारी, फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

कर्नाटक में 11वीं कक्षा यानी फर्स्ट पीयूसी (1st PUC) के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने साल 2027 की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

KSEAB 1st PUC Time Table 2027: कर्नाटक में 11वीं कक्षा यानी फर्स्ट पीयूसी (1st PUC) के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने साल 2027 की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन विभाग की वेबसाइट pue.karnataka.gov.in पर जाकर विषयवार शेड्यूल देख सकते हैं।

Karnatak 1st PUC Time Table 2027

कर्नाटक 1st PUC डेट शीट 2027 जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

जारी कार्यक्रम के अनुसार, Karnataka 1st PUC Exam 2027 एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने विषय की तारीख नोट कर लें और उसी के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं।

End of Feed