Kerala SSLC Result 2025: घोषित हुई केरल बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट, 9 मई को इस समय जारी होंगे नतीजे

Kerala SSLC Result 2025 Date and Time Announced: केरल बोर्ड की ओर से एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Kerala SSLC Result 2025 Date and Time Announced: केरल बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, केरल एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट 9 मई को जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in याkeralaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Kerala SSLC 10th Result 2025

Kerala SSLC 10th Result 2025

Kerala Board Class 10th Result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

केरल बोर्ड एसएसएलसी 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 26 मार्च 2025 तक राज्य के 2964 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में कुल 4,27,021 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed