LIVE

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट जारी , cisce.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज CISCE ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अपने स्कोर देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और लॉगिन पेज पर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट जारी , cisce.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट जारी , cisce.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज CISCE ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अपने स्कोर देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और लॉगिन पेज पर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। सीआईएससीई 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक हुई थी। सभी स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीआईएससीई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।


CISCE ISC, ICSE 10th 12th Result 2025 Declared! Here Is Direct Link

  • सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ISC 12 व ICSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।


सीआईएससीई 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 35 फीसदी और कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में फेल होने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Also Check:

bse.telangana.gov.in, TS SSC 10th Results 2025: Direct Link

Apr 30, 2025 | 12:14 PM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: नहीं जारी हुई टॉपर लिस्ट

छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपरों की सूची प्रकाशित करना बंद कर दिया है।
Apr 30, 2025 | 12:13 PM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: 99.09 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के सभी स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। 99.09 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
Apr 30, 2025 | 11:06 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE:जारी हुआ रिजल्ट

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। cisce.org पर जाकर छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है ।
Apr 30, 2025 | 10:59 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: कुछ देर में जारी होगी टॉपर्स की सूची

CISCE ICSE 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। नतीजों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी घोषित होने की उम्मीद है।
Apr 30, 2025 | 10:59 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: एसएमएस से चेक करें नतीजे

आईसीएसई (कक्षा 10) के लिए: ICSEUID टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेजें।
Apr 30, 2025 | 10:57 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: देख सकते हैं रिजल्ट

आईसीएससी और आईएससी के छात्र रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट http://cisce.org/ पर देख सकते हैं।
Apr 30, 2025 | 10:52 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: ठीक 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ICSE 10वीं रिजल्ट 2025 सुबह 11 बजे cisce.org पर घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Apr 30, 2025 | 10:42 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: बीते सालों में कब कब जारी हुआ रिजल्ट

  • 2024 में दोनों कक्षाओं के नतीजे 6 मई को जारी किए गए थे।
  • 2023 में ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट 14 मई को घोषित किया गया था।
  • 2022 में ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट 17 जुलाई को जारी किया गया था।
Apr 30, 2025 | 10:25 AM IST

CISCE ICSE, ISC रिजल्ट 2025: री-चेकिंग के लिए शुल्क

आईसीएसई (कक्षा 10): 1,000 रुपये प्रति विषय
आईएससी (कक्षा 12): 1,000 रुपये प्रति विषय
Apr 30, 2025 | 10:22 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE:ठीक 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

CISCE ICSE, ISC रिजल्ट 2025 लिंक सुबह 11 बजे सक्रिय कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र इसे cisce.org से देख सकेंगे
Apr 30, 2025 | 10:02 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE:सुधार परीक्षा यानी इंप्रूवमेंट एग्जाम का मौका

जो अभ्यर्थी परीक्षा के उसी वर्ष में अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा यानी इंप्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं।
Apr 30, 2025 | 09:56 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: रीचेकिंग के लिए ऐसे करें आवेदन

जो अभ्यर्थी विषय में आए नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें केवल उसी विषय की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। छात्र CISCE की वेबसाइट - cisce.org पर “पब्लिक सर्विसेज” का उपयोग करके पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Apr 30, 2025 | 09:50 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE:डिजिलॉकर से मिलेगी मार्कशीट

Apr 30, 2025 | 09:46 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: केरल में कैसा रहा था रिजल्ट

केरल में CISCE परीक्षा 2024 में कुल 160 ICSE स्कूल और 72 ISC स्कूल के छात्र शामिल हुए। इन स्कूलों से 7186 ICSE और 2822 ISC छात्र शामिल हुए, जिनमें से ICSE में पास प्रतिशत 99.99 प्रतिशत और ISC में 99.93 प्रतिशत रहा। केरल में लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में 100% अंक प्राप्त करके लड़कों को पछाड़ दिया है।
Apr 30, 2025 | 09:28 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: क्या है पासिंग क्राइटेरिया

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को आईसीएसई परीक्षा में 33 अंक प्राप्त करने होंगे और कुल प्रतिशत भी इतना ही होना चाहिए। आईएससी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
Apr 30, 2025 | 09:16 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE:दिल्ली एनसीआर के कुल छात्र

आईएससी परीक्षा 2024 के लिए दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने वाले स्कूलों की संख्या 41 थी, और आईसीएसई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 3,332 थी।
Apr 30, 2025 | 09:13 AM IST

CISCE परिणाम 2025 LIVE: ISC 12वीं पिछले वर्ष के आंकड़े

| वर्ष | लड़कियों का पास % | लड़कों का पास % | कुल पास % | उपस्थित छात्रों की कुल संख्या |
|-------|---------------|--------------|----------------|--------------------------------|
| 2024 | 98.92 | 97.53 | 98.19 | 96,088 |
| 2023 | 98.01 | 95.96 | 96.93 | 98,505 |
| 2022 | 99.26 | 99.52 | 99.38 | 96,940 |
| 2021 | 99.86 | 99.66 | 99.76 | 94,011 |
| 2020 | - | - | 85,611 उत्तीर्ण | 86,409 |
| 2019 | 98 | 95 | 97 | 86,713 |
| 2018 | 98 | 95 | 96 | 80,880 |
| 2017 | 98 | 95 | 96.47 | 72,096 |
| 2016 | 97 | 94 | 96.28 | 72,069 |
| 2015 | 96.58 | 94 | 95 | 71,141 |
Apr 30, 2025 | 09:08 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: 2200 से अधिक स्कूलों को 100% सफलता मिली थी

आईसीएसई परीक्षा 2024 में 2695 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें 82.48% (2223) स्कूलों ने 100% पास प्रतिशत हासिल किया। सीआईएससीई के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 2503 परीक्षा केंद्र और 709 मूल्यांकन केंद्र थे।
Apr 30, 2025 | 08:58 AM IST

Steps to Download ICSE Results 2025 via DigiLocker

डिजिलॉकर का उपयोग करके आईसीएसई और आईएससी मार्कशीट की जांच और डाउनलोड करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें।
  • आईसीएसई रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना इंडेक्स नंबर, यूआईडी, कैप्चा कोड और उत्तीर्ण वर्ष दर्ज करें।
  • आपका आईसीएसई/आईएससी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Apr 30, 2025 | 08:57 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र अपने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अंक विवरण और पास प्रमाणपत्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अगर छात्रों के पास डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं है, तो वे अपने आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके अकाउंट बना सकते हैं।
Apr 30, 2025 | 08:55 AM IST

CISCE 10th, 12th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Apr 30, 2025 | 08:15 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था 12वीं का रिजल्ट

12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।
Apr 30, 2025 | 08:08 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था 10वीं का रिजल्ट

पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% दर्ज किया गया था जिसमें से 99.65% लड़कियां एवं 99.31% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी।
Apr 30, 2025 | 07:59 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था।
Apr 30, 2025 | 07:39 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: फेल छात्र क्या करें

सीआईएससीई ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर "सुधार परीक्षा" की शुरुआत की है। अब वे छात्र जो उसी परीक्षा वर्ष में अपने अंकों या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं।
Apr 30, 2025 | 07:23 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: किस वेबसाइट से देखें ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) का परिणाम

ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) दोनों के नतीजे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। नीचे वे वेबसाइट दी गई हैं, जहां छात्र अपने स्कोर देख सकते हैं:

  • cisce.org
  • results.cisce.org
Apr 30, 2025 | 06:55 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE:प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
Apr 30, 2025 | 06:40 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं रिजल्ट आज

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाएगा। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Apr 30, 2025 | 06:22 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE - सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन आज ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आज 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक अपना परिणाम देख सकेंगे, सबसे तेज रिजल्ट के लिए इस पेज पर बने रहें।
Apr 30, 2025 | 12:03 AM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल सीआईएससीई कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 6 मई को जारी किया गया था। साल 2024 में सीआईएससीई 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.47 फीसदी दर्ज किया गया था।
Apr 29, 2025 | 11:34 PM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीआईएससीई 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको ICSE Unique ID या ISC Unique ID टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा।
Apr 29, 2025 | 10:27 PM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: सीआईएससीई 10वीं 12वीं रिजल्ट की सूचना

Apr 29, 2025 | 09:51 PM IST

CISCE 10th 12th Result 2025 LIVE: नोट कर लें वेबसाइट

  • cisce.org
  • results.cisce.org
Apr 29, 2025 | 08:26 PM IST

CISCE 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ISC 12 व ICSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Apr 29, 2025 | 08:09 PM IST

ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: इस तारीख को हुई परीक्षा

सीआईएससीई 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक हुई थी। इस परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषयों में कम से कम 35 फीसदी और कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक हासिल करना होगा।
Apr 29, 2025 | 08:08 PM IST

CISCE ISC, ICSE Result 2025 Date LIVE: कल 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि सीआईएससीई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited