Kerala Board 12th Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, 22 मई को जारी होगा प्लस टू का रिजल्ट

Kerala Board 12th Result 2026: केरल बोर्ड द्वारा प्लस टू यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की डेट जारी कर दी गई है। रिजल्ट 22 मई को जारी किया जाएगा। छात्र results.kite.kerala.gov.in से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Kerala Board 12th Result 2026: केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल प्लेस 2 यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 22 मई 2026 को की जाएगी। बता दें कि परीक्षा रिजल्ट की के डेट (Kerala Board 12th Result 2026 Date) की पुष्टि शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने की है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी। 12वीं के नतीजे छात्रों के लिए results.kite.kerala.gov.in, dhsekerala.gov.in या keralaresults.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे वह रोल नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

Kerala Board 12th Result 2026

Kerala Board 12th Result 2026

कब जारी होगा DHSE केरल 12वीं रिजल्ट 2026

DHSE द्वारा कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 22 मई को की जाएगी। लेकिन इसके समय की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। लेकिन बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी। बता दें कि समय को लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

End of Feed