Kendriya Vidyalaya Admission 2026: देश के सबसे बड़े और प्रसिद्ध स्कूलों में शामिल केंद्रीय विद्यालय में हर कोई चाहता है कि उनके बच्चों का एडमिशन मिल जाए। यह देश के सबसे बड़ी स्कूल चेन है। अच्छी शिक्षा और अपने फी स्ट्रक्चर के लिए प्रसिद्ध केंद्रीय विद्यालय (KV) में कैसे प्रवेश होता है और यहां एडमिशन की प्रक्रिया कब शुरू होगी के साथ आपके लिए यह जाना आवश्यक है कि क्या आपके बच्चे उस श्रेणी में आते हैं, जिन्हें केवी में मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सकता है। जी हां... केवी के नियमों के अनुसार, कई छात्रों का यहां मुफ्त में शिक्षा ग्रहण करने का मौका है। बस सवाल यह है कि वह श्रेणियां है कौन-सी। तो आइए आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी दें।
केंद्रीय विद्यालय में फ्री एडमिशन कैसे मिलता है?
कब शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का प्रोसेस
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार थोड़ा समय अधिक लग रहा है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि है मार्च के तीसरे या अंतिम सप्ताह तक एडमिशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया क्लास 1 से लेकर क्लास 12 तक होगी,लेकिन इसमें 11 कक्षा शामिल नहीं है। क्योंकि कक्षा 11वीं में प्रवेश 10वीं के अंकों के आधार पर होता है।
ये भी पढ़ें - Kendriya Vidyalaya Admission 2026: केवी में पहली कक्षा की फीस कितनी है, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
किन छात्रों को केवी में मिलता है मुफ्त में पढ़ने का अवसर?
भले ही केवी की फीस नाम मात्र की है। लेकिन इसके नियमों के अनुसार, कई छात्र ऐसे भी हैं, जिन्हें स्कूल में पूरी तरह से मुफ्त में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। आइए आपको बताएं वह कौन-से छात्र है, जो मुफ्त शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं।
- लड़कियों को केवी में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।
- अगर आप एससी या एसटी श्रेणी से है तो आप केवी में मुफ्त शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं, बस आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- केवी के कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल में मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलता है।
- गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार के बच्चों को केवी में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।
- पैरा मिलिट्री और भारतीय सेना में काम करने वालों के बच्चों को केवी में मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलता है।
इन सभी कैटेगरी में आने वाले बच्चों को केवी में मुफ्त शिक्षा मिलती है, उन्हें यहां पढ़ाई के लिए एक भी रुपया खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। फीस स्ट्रक्चर और इसमें छूट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवश्यक जानकारी वहां से प्राप्त करें।
