KCET Final Answer Key 2023 Released: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने केसीईटी 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (KCET Final Answer Key) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें केसीईटी का रिजल्ट 15 जून 2023 को जारी किया गया था, जिसमें विग्नेश नटराज कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
KCET Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें केसीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर की
KCET Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें आंसर की
- kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर KCET Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
