Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 अप्रैल को जारी कर दिया है। बता दें कि नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए गए। जिसके बाद रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर 11 बजे एक्टिव किया गया। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
Karnataka PUC 2nd Year Result 2023
Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
कर्नाटक पीयूसी 2 का पास प्रतिशत इस साल 74.67% दर्ज किया गया है। एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बता दें कि इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 80.25% और लड़कों का 69.05% रहा है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: मार्च में हुई परीक्षा
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 29 मार्च तक राज्य भर के 1,109 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज वेबसाइट पर जारी किया गया। बता दें कि परीक्षा में लगभग 7,26,195 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 524,209 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।
Direct Link - Karnataka PUC 2nd Year Results 2023
Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट
कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की समस्या भी रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी नतीजे देख सकते हैं। । इसके लिए KAR12REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। जिसके बाद रिजल्ट आपकी मोबाइस स्क्रीन पर आ जाएगा।
Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: तबस्सुम ने मारी बाजी
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल बेंगलुरु की तबस्सुम शेख ने 593 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, खुशनायक जी एल, डी. करीबसम्मा, एम. मल्लम्मा, प्रियंका कुलकर्णी और राहुल मोतीलाल राठौड़ ने 592 अंको के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि इसमें से चार ने कन्नड़ में परीक्षा दी है।
